दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए ‘यूथ फॉर एकात्मता- एक है हम’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की 439 छात्राओं ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 10 वाक्यों में निर्धारित विषय पर विचार लिखने थे। नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा ठाकुर ने बताया कि छात्राओं में इस स्पर्धा के लिए भारी उत्साह रहा।












