दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में मेडिकल सेंटर के तत्वाधान में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बोन मास डेंसिटी, बॉडीमास इंडेक्स एवं न्यूरोपैथी की जांच आधुनिक मशीनों से की गयी तथा परामर्श दिया गया। मेडिकल सेंटर प्रभारी डॉ. रेशमा लाकेश ने जानकारी दी कि नगर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. के.सी. भगत एवं डॉ. अंकिता भगत के सहयोग से एक दिवसीय कैंप का नि:शुल्क आयोजन किया गया। जिसमें 140 छात्राओं, शिक्षकों एवं कमर्चारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।












