भिलाई। (आरती गुप्ता)। बारहवीं के बाद अधिकांश विद्यार्थी विषय के चयन को लेकर अनिर्णय की स्थिति में रहते हैं। कई विद्यार्थी दूसरों की सलाह पर अपना विषय तय करते हैं जो उचित नहीं है। इससे करियर में परेशानी आती है। कौन सा विषय लेना बेहतर होगा इसका फैसला विद्यार्थी को खुद करना चाहिए। विषय चयन करने का सबसे बेहतर तरीका है बारहवीं में जिस विषय में सबसे अच्छे नंबर मिले हैं विद्यार्थी उसी विषय को करियर के रूप में लें।












