एमजे कालेज में एनएसजी कमाण्डो ने सुनाई अपनी आपबीती भिलाई। जिस घर में एनएसजी के कमाण्डो मोर्चा संभाले हुए थे, सेना ने अंतत: उसे ही उड़ा दिया। दरअसल फायरिंग रुक जाने के कारण भारतीय सेना की बटालियन को लगा था कि हमारे साथी शहीद हो गए और इमारत में अब केवल आतंकवादी ही रह गए हैं। एनएसजी में कमाण्डो रहे विजय बहादुर सिंह ने उक्त उद्गार एमजे कालेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यक्त किए।












