भिलाई। केन्द्रीय कारागार की उप अधीक्षक श्रीमती एस शोभारानी ने आज कहा कि यदि हमारे मित्र दुखी हों तो हम अकेले खुश नहीं हो सकते। महिला समाज की सदस्यों को देखकर उन्हें बुन्टू संस्कृति के बारे में पढ़ी गई बातें याद आ गईं। शोभारानी यहां नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित भिलाई महिला समाज के 61वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चलित वैजयन्ती पर कब्जा जमाने वाली स्मृति नगर इकाई की खुशी देखकर उन्हें उबन्टू संस्कृति की याद आ गई।












