भिलाई। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए घर के आसपास कूलर, गमले, पुराने टायरों में पानी न जमने दें। डेंगू से बचाव के लिए युद्धस्तर पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने यह जानकारी मोहल्लेवासियों को दी। उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को डेंगू प्रभावितों को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि मलेरिया का मच्छर जहां नालियों और गंदी जगहों पर पनपता है वहीं डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ जमा पानी में।












