भिलाई। सीटू की पहल पर केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो लाख रुपए से अधिक की राशि एकत्र की गई है। इसमें सेक्टर-7 मार्केट की छह साल की बच्ची अनुराधा का भी योगदान है। उसने अपना गुल्लक तोड़कर पूरा पैसा बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कर दिया। हिन्दुस्तान स्टील एम्प्लाइज यूनियन सीटू के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पर्ची तथा डब्बा कलेक्शन का उपयोग किया।












