दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सार्वभौमिक मूल्यों की वर्तमान समाज में आवश्यकता विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। पी.जी. कॉलेज कांकेर के प्राध्यापक डॉ. जयसिंह ने व्यापक एवं वैश्विक संदर्भों में नैतिक मूल्यों पर विचार रखें। उन्होंने कहा कि सत्य नैतिकता की जननी है वर्तमान परिवेश में दिनों-दिन नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। वेद, रामायण आदि पौराणिक कथाओं तथा भगवान राम, हरिश्चन्द्र, बुद्ध, महावीर जैसे महापुरूषों का अनुशीलन कर रही भारतभूमि ने सत्य, अहिंसा, सदाचरण, प्रेम तथा शांति का संदेश विश्व को दिया।












