दुर्ग। शास.कन्या महाविद्यालय दुर्ग ने जिला स्तरीय सेक्टर लेवल महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता लगातार पांचवी बार जीत ली है। अंतिम मुकाबले में कालेज ने सुराना महाविद्यालय को 29-04 से पराजित कर लगातार पांचवी बार चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के तत्वाधान में जिला स्तरीय सेक्टर लेवल महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन बीआईटी के मैदान में किया गया।












