भिलाई। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा निष्पादन वर्ष-2016 के लिये विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। इस में बीएसपी के 4 विभागों के सात समूहों में 42 कार्मिकों का चयन किया गया है। इन सृजनशील कार्मिकों को इस्पात भवन के सीईओ सभागार में आयोजित समारोह में सीईओ एम रवि ने बधाई दी। श्री रवि ने व्यक्तिगत तौर पर बधाई देते हुए कहा कि रिकॉर्ड नम्बर में इतने विश्वकर्मा पुरस्कार एक साथ पाना भिलाई की उत्पादन की गति को बढ़ाने में ‘एनर्जी बूस्टर’ का काम करेगा। पिछले कुछ महीनों में खराब दौर से गुजरने के बाद, अब जब संयंत्र उत्पादन की गति को तेजी से पकड़ रहा है तब एक साथ पूरी सेल बिरादरी के लगभग सारे के सारे पुरस्कार भिलाई को मिलना निश्चित रूप से एक शुभ संकेत है।












