भिलाई। श्रीगंगाजलि एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन आईपी मिश्रा के जन्मदिन पर 6 अगस्त को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान कर सिकलिंग जैसी बीमारी से जूझ रहे लोगो को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराना था। शिविर में लगभग 500 सदस्यों ने रक्तदान किया।












