रायपुर। रमन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में नाई समाज के परंपरागत केश शिल्प के संरक्षण और उनके व्यवसाय के संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई। यह बोर्ड समाज कल्याण विभाग के अधीन होगा। बैठक में कहा गया कि आज की जीवन शैली में केश शिल्प का विशेष महत्व है। बोर्ड में एक अध्यक्ष और केश शिल्प के क्षेत्र में कार्यरत समुदाय से दो सदस्य होंगे जिनमें एक महिला होगी।












