Mother-and-child-hospital

Chhattisgarh to have mother and child hospitals in all 27 disctricts

7 जिलों में 100 और 11 जिलों में 50-50 बिस्तरों के अस्पताल तैयार
रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 27 जिला अस्पताल परिसरों में माताओं और बच्चों की सेहत की बेहतर देखभाल के लिए विशेष अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर ने बताया कि इनमें कुल 2250 बिस्तरों का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार माताओं और बच्चों की सेहत को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य के 10 जिलों में 100 बिस्तरों वाले और 17 जिलों में 50 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु स्वास्थ्य विंग की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में सात जिलों में 100 बिस्तरों वाले और 11 जिलों में 50 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु स्वास्थ्य विंग के लिए भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

Full size460 × 289

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *