भिलाई। हरेली के अवसर पर लायनेस क्लब भिलाई का पौधरोपण कार्यक्रम शनिवार को शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में रखा गया। यहां अस्पताल प्रांगण में नीम, जामुन और मुनगा आदि के पौधों घने छायादार वृक्षों के लिए रोपण किया गया। अध्यक्ष करुणा बंसल एवं सचिव सीमा यादव के साथ समस्त सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। इस दौरान सदस्यों ने मौजूदा कांक्रीट जंगल में तब्दील हो रहे शहरों में पौधे का महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक भी किया और इन पौधों के वृक्ष बनने तक पूरी देखभाल का संकल्प दोहराया।












