शिकागो। नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ‘नाचा’ ने यहां भारतीय स्वतंत्रता दिवस से पूर्व इंडिया इंडिपेंडेन्स डे परेड का आयोजन किया। इसमें बस्तर की संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति दी गई। मिडवेस्ट क्षेत्र में यह सबसे बड़ा भारतीय आयोजन है। तेजी से विकास की राह पर चल रहे छत्तीसगढ़ ने यहां अपनी संस्कृति एवं सभ्यता की एक झलक विश्व बिरादरी को दिखाई। नाचा की शिकागो चैप्टर की अध्यक्ष एवं इस संस्था की संस्थापक सदस्य दीपाली सराओगी, रागिनी साहू, शशिकला साहू, वन्दन जायसवाल, सोनू जोशी, गनी साहू की टीम ने इसकी कल्पना की एवं क्रियान्वयन किया।












