भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई में एनयूएसएसडी का आरिऐंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनयूएसएसडी के मैनेजर बी. श्रीनिवास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विश्वविद्यालय छात्र कौशल विकास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। एनयूएसएसडी प्रभारी स.प्रा. राशि शर्मा विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ने कौशल विकास के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा गरीब व पिछड़े क्षेत्रों से आने वाले स्नातक युवाओं को रोजगार के लिये सक्षम बनाना एवं व्यक्तित्व विकास करना मुख्य उद्देश्य है।












