रायपुर। संतोष रूंगटा समूह के नंदनवन रायपुर के पास संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी), रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आरइसी) तथा के.डी. रूंगटा कॉलेज आॅफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी (केडीआरसीएसटी) के नवप्रवेशी विद्याथिर्यों के लिये ओरियेण्टेशन तथा इंडक्शन कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन कैम्पस स्थित डॉ. अवधूत शिवानंद आॅडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिये अथक परिश्रम करने की सलाह दी।












