भिलाई। सायकल पर अकेले लेह से कन्याकुमारी की यात्रा करने के बाद सोमनाथ से पशुपतिनाथ की यात्रा पर निकली सुनीता सिंह चौकन ने भारत को लड़कियों के लिए पूरी तरह सेफ बताया है। सुनीता ने उक्त बातें अपने सम्मान में रोटरी क्लब आॅफ भिलाई ग्रेटर द्वारा आयोजित समारोह में व्यक्त कीं। सुनीता ने बताया कि 2011 में एवरेस्ट फतह करने के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रैंड अम्बेसेडर बनाया। इसके साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को बचाना चाहती हैं। इन्हीं दोनों विषयों पर जागरूकता लाने के लिए वे सायकल पर भारत की यात्रा कर रही हैं।












