भिलाई। पूर्व महापौर श्रीमती निमर्ला यादव ने शासन पर सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का गला घोंटने का आरोप लगाया है। निमर्ला ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री ने जियो के विज्ञापन के साथ अपनी फोटो लगाकर संकेत दे दिया था और अब रमन सरकार के मोबाइल तिहार कार्यक्रम को निजी क्षेत्र की कंपनी ने हाईजैक कर लिया है।












