भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में हिन्दी विभाग द्वारा गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में दोहा लेखन व भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वाईलिन वादक श्री कीर्ति व्यास थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने किया। निर्णायक के रूप में श्रीमती नीलम गांधी, (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य) श्री कृष्णकांत दुबे, (विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर) श्रीमती आरती गुप्ता, (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन) उपस्थित हुई।












