भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गोद ग्राम मोहलई में हरेली का त्यौहार मनाया इस अवसर पर गाँव में रासेयो की तरफ से पौधे वितरित किये गये। ग्राम वासियों ने संकल्प लिया इन पौधों को वे घर में लायेंगे साथ ही इसे सवंर्धित व संरक्षित भी करेंगे, महाविद्यालय के छात्रों को भी पौधे वितरित किये गये उन्होने भी अपने घर में पौधों को लगाने व सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।












