भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र का कोक ओवन बैटरी क्रमांक-1 कोल्ड रिपेयर के बाद आज 6 सितम्बर को एक बार फिर प्रारंभ हो गया। बीएसपी के इस सबसे पुरानी बैटरी को 31 जनवरी, 2017 को संधारण कार्यों के लिए ठंडा कर दिया गया था। इस बैटरी की मरम्मत के दौरान ही कोक सॉर्टिंग प्लांट-1 से कोक सॉर्टिंग प्लांट-4 द्वारा कोक कन्वेयर बेल्ट केडी-1 को जोड़ने के संवर्धन कार्य को पूरा किया गया ताकि ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में कोक की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा सके जो कि वर्तमान में संबंधित स्टोरेज यार्ड से किया जा रहा है।












