भिलाई। एमजे कालेज के रासेयो एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा नेहरू नगर एवं कोहका क्षेत्र में डेंगू जागरूकता तथा मतदाता जागरूकता अभियान विगत कई दिनों से संचालित है। प्रतिदिन विद्यार्थी नियमित कक्षाओं के बीच समय निकालकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही वे लोगों को डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के तरीकों की भी जानकारी दे रहे हैं। शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार एमजे कालेज लगातार उक्त अभियान में लगे हुए हैं।












