MJ-College-Ganesh-Exhibit

MJ College Ganesh Exhibition

भिलाई। एमजे कालेज जुनवानी रोड भिलाई में इको फ्रेंडली गणेश की प्रदर्शनी लगाई गई। इन मूर्तियों का निर्माण स्वयं एमजे ग्रुप के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से किया है। इसका प्रशिक्षण उन्होंने फाइन आर्ट्स के कलाकार राजेन्द्र सुनगारिया से प्राप्त किया। महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर ने बताया कि पार्वती ने अपने हाथों से शिवलिंग बनाकर तपस्या की थी और शिवजी को प्राप्त किया था। स्वयं भगवान श्रीराम ने भी अपने हाथों से शिवलिंग की स्थापना कर श्रीलंका पर विजय का वरदान प्राप्त किया था। इसलिए अपने हाथों से बनाई गई प्रतिमाओं का विशेष महत्व होता है।

Full size460 × 269

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *