भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने अपने जन्म दिन के अवसर पर एक बार फिर वृद्धाश्रम पहुंचकर एकाकी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और फिर प्रयास स्कूल पहुंचकर दिव्यांग बच्चों पर अपने स्नेह लुटाया। मनीष अपने जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष ऐसा ही करते हैं। यंगिस्तान के संयोजक एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा अध्यक्ष मनीष का आज जन्मदिवस था।












