भिलाई। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा इसलिए है क्योंकि यह विविध भाषा भाषी प्रांतों में रहने वाले सभी देशवासियों के बीच सुत्रधार की भूमिका का निर्वहन करती है। हिंदी न सिर्फ हमारी राष्ट्रीय पहचान है बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक भी है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दी का अभूतपुर्व योगदान रहा है, आजादी के बाद हुये विकास में हिन्दी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी महत्व को प्रतिपादित करने हिंदी दिवस का आयोजन पूरे देश में धूमधाम से किया जाता है।












