भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र की ‘स्पर्श’ क्वालिटी सर्कल टीम ने हाल ही में आयोजित क्वालिटी सर्कल फोरम आॅफ इंडिया के तत्वावधान में तिरुपति चैप्टर द्वारा चैथे चैप्टर कन्वेंशन क्वालिटी कंसेप्ट्स-2018 में गोल्ड अवार्ड जीतने का गौरव प्राप्त किया है। टीम द्वारा ‘समय तथा मैनपावर की बचत एवं मानवीय त्रुटी से होने वाली गलतियों को दूर करना’ इस विषय पर प्रस्तुत प्रस्तुतिकरण को भरपूर सराहना मिली। विदित हो कि श्री जगन मोहन, चेयरमैन क्वालिटी सर्किल, तिरुपति चैप्टर द्वारा उक्त अवार्ड को प्रदान किया गया।












