दुर्ग। जेसीआई दुर्ग-भिलाई के बुलावे पर पद्मश्री मास्टरशेफ संजीव कपूर 15 सितम्बर को यहां कार्यशाला कर रहे हैं। वे तीन घंटे तक लोगों को अनेक देशी विदेशी रेसिपीज सिखाएंगे। यह आयोजन जेसीआई दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष जेसी प्रणय राखी माहेश्वरी एवं जेसीवीक डायरेक्टर प्रतीक सीमा नाहर में शिवनाथ किनारे स्थित रोमन पार्क में आयोजित है। आयोजन की सूत्रधार आकांक्षा लूनिया ने बताया कि जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा 9 से 15 दिसम्बर तक जेसीवीक मनाया जा रहा है।












