दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने डेंगू उन्मूलन के लिए महाअभियान में निरंतर सक्रियता से जुटी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय स्तरीय डेंगू जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं ने पद्मनाभपुर वार्ड में महाअभियान के अन्तर्गत 100 छात्राओं का समूह घर-घर पहुंँच कर जानकारी एकत्र कर रही है वहीं घर के कूलर व टंकी की सफाई भी मिलकर किया। वार्ड वासियों का छात्राआें को निरंतर सहयोग मिल रहा है जिससे वे स्वयं प्रेरित होकर सफाई कर रहे है।












