भिलाई। सोमवार को केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई निवास में अटल जी की स्मृति में सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने भिलाई निवास परिसर में पौधा रोपण किया। इस मौके पर अजय शर्मा, जिला पंचायत, जशपुर एवं अनिल कुमार, डिप्टी सेक्रेटरी (स्टील) विशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री ने संयंत्र के जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए फल वितरित किये एवं मरीजों का हालचाल पूछते हुए चिकित्सकों से बातचीत की।












