दुर्ग। भूगर्भशास्त्र के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनायें है। विद्यार्थियों को ईमानदारी से अध्ययन कर भूगर्भशास्त्र से संबंधित विभिन्न संस्थानों में रोजगार हेतु प्रयत्न करना चाहिए। ये उद्गार डॉ. हरि सिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर के भूगर्भशास्त्र के प्रोफेसर अरूण कुमार शांडिल्य ने आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में भूगर्भशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित आमंत्रित व्याख्यान में वयक्त किए।












