भिलाई। कहते हैं एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। पर यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति है जिसने स्वयं शिक्षित होकर पूरे गांव की तकदीर और तस्वीर बदल दी। आज उनके विस्तारित परिवार में 33 शिक्षक हैं। गांव के विपन्न परिवारों को उन्होंने शिक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों में नियोजित कर आत्मनिर्भर बना छात्र मदन मोहन त्रिपाठी की, जिन्होंने कृष्णा पब्लिक स्कूल नामक एक विशाल परिवार को जन्म दिया। आज इस समूह में 3 शहरों में 12 सीनियर सेकण्डरी स्कूलों सहित 32 स्कूल, इंजीनियरिंग समेत दो महाविद्यालय एवं एक ललित कला विद्यालय का संचालन हो रहा है।












