भिलाई। एमजे कालेज के बच्चों ने दो दिवसीय माटीशिल्प कार्यशाला में सुन्दर गणपति प्रतिमाओं का निर्माण किया। कार्यशाला के आज दूसरे दिन उन्होंने गणपति प्रतिमाओं की रंगाई और साज सज्जा की। इन प्रतिमाओं की खूबसूरती देखते ही बनती थी। बच्चों को माटीशिल्प का यह प्रशिक्षण फाइन आर्ट्स कलाकार राजेन्द्र सुनगारिया ने दिया। उन्होंने बताया कि ये सभी प्रतिमाएं शुद्ध मिट्टी से बनाई गई हैं और पूजन योग्य हैं। ये मूर्तियां लोगों को मिट्टी की प्रतिमाओं की पूजा करने के लिए प्रेरित करेंगी।












