Rungta-Public-School

Rungta Public School

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल में शनिवार 15 सितंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राथमिक विभाग के छात्रों हेतु आयोजित इस स्पर्धा में छात्रों ने विभिन्न वेशभूषा तथा विभिन्न व्यक्तित्व का प्रतिरूप धारण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उक्त गतिविधि ब्रिटिश कौंसिल द्वारा संचालित आई. एस. ए. प्रोजेक्ट का भी हिस्सा था। विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने प्राथमिक विभाग प्रभारी श्रीमती दीप्ति सिंह एवं छात्रों को इस सफल आयोजन हेतु सराहना कर ऐसी गतिविधियों को छात्रों के सर्वांगिण विकास हेतु आवश्यक बताया।

Full size459 × 304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *