Rungta-Public-School

Rungta Public School

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 5 सितंबर को हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय की छात्र परिषद द्वारा आयोजित इस रंगारंग आयोजन में छात्रों ने अनेक मनोरंजक खेल, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा भावना व्यक्त की। इस अवसर पर शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण एवं परिश्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर उन्हें नए एवं समृद्ध भारत के निर्माण का आधार बताया। विद्यालय प्रमुख के उद्बोधन पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा समारोह संपन्न हुआ।

Full size460 × 303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *