भिलाई। शिक्षक दिवस के अवसर पर डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने शिक्षकों के दिन को यादगार बना कर उन्हें एक अनमोल तोहफा दिया। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान का ख्याल रखते हुए उनके लिए विभिन्न क्रीड़ाओं का आयोजन किया और उन्हें सम्मानित भी किया। शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस का आयोजन करता है। इस अवसर पर विशेष प्रात: कालीन सभा आयोजित की गई।












