भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में गणेश चतुर्थी एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्नेह संपदा, भिलाई के दिव्यांग बच्चों एवं पवन द विड आफ चेंज फाऊडेशन गंजपारा दुर्ग के बच्चों को नारियल में मौली धागा से गणेश की आकृति उकेरेने का प्रशिक्षण दिया गया। स्नेह संपदा विद्यालय के शिक्षकों ने भी उक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया, वहीं नयन दीप विद्यालय के छात्रों को संगीत का प्रशिक्षण दिया गया।












