भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 110 वीं जयंती के अवसर पर दिनकर जयंती का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दिनकर जी की कविता आफरिन द्वारा ‘कुरूक्षेत्र’, प्रथमवर्ग की कुछ पंक्तियां, कुलशान सिंह भाटिया द्वारा ‘हाहाकार’ का तथा नेहा धु्रव द्वारा ‘परशुराम की प्रतिक्षा’ कविता का पाठ किया गया।












