भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई के तत्वावधान में पालक-शिक्षक संघ का गठन किया गया। पालकों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष मनहरण ध्रुव, सचिव डॉ. रक्षा सिंह, प्राचार्या, प्रभारी प्राध्यापिका श्रीमती कंचन सिन्हा प्राध्यापकों की ओर संघ के सदस्य श्रीमती उज्जवला भोंसले, श्रीमती मीना श्री देवांगन तथा पालकों की ओर से संघ के सदस्य भूषण डहारिया, अनिता शर्मा, नरेन्द्र खंडेलवाल, सुषमा सालवटकर, एस.एल. साहु चुने गये।












