दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं एन.एस.एस. की छात्र एवं छात्रा इकाइयों के लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राजपूत तथा प्राध्यापकों ने आज दुर्ग में रायपुर नाका बस्ती, हाऊसिंग बोर्ड आदि क्षेत्रों में डेंगू जागरूकता एवं सफाई अभियान में सम्पूर्ण दिनभर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राजपूत ने डेंगू जागरूकता एवं सफाई अभियान में महाविद्यालय के विद्याथिर्यों एवं प्राध्यापकों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वतर्मान में भिलाई, दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में फैल रहे डेंगू बिमारी हम सभी नगर वासियों के लिए चिंता का विषय है।












