दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में छत्तीसगढ़ शासन की संचार क्रांति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को मोबाइल वितरण का कार्य महाविद्यालय के आॅडिटोरियम में 24 सितम्बर से 30 सितम्बर के मध्य किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस.के. राजपूत एवं नोडल अधिकारी डाॅ. ओ.पी. गुप्ता ने बताया कि 24 सितम्बर से प्रतिदिन प्रातः 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक प्रतिदिन 674 विद्यार्थियों को मोबाईल वितरण किया जायेगा। डाॅ. राजपूत के अनुसार अंतिम दिन 30 सितम्बर को साईंस कालेज, दुर्ग, माॅडल कालेज दुर्ग, विद्यापीठ कालेज तथा जिला शिक्षा संस्थान दुर्ग के विद्यार्थियों को मोबाईल वितरित किया जायेगा।












