दुर्ग। छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नालॉजी ने अपने 19 वें स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। एक ओर जहां मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान हुआ वहीं दूसरी ओर फेकेल्टी मेम्बर्स को अपने बेहतर परिणाम के लिए विभिन्न सम्मान से पुरस्कृत किया गया। सीएसआईटी के स्वामी विवेकानंद हॉल में आयोजित समारोह का शुभारंभ चेयरमेन अजय प्रकाश वर्मा, डायरेक्टर एडमिनेस्ट्रेशन राजेश देशमुख, डायरेक्टर डॉ. अनुराग वर्मा ने किया।












