दुर्ग। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या निरोधक दिवस पर परिचर्चा का आयोजन हेल्दी प्रैक्टिस इकाई के द्वारा करवाया गया। हेल्दी प्रैक्टिस की प्रभारी डॉ. रचना पांडेय ने कहा कि हमें अपने आस-पास के लोगों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिये अगर किसी में नकारात्मक विचार का आभास हो तो उसकी मदद करनी चाहिये।












