भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय में फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया गया। समारोह के अंतिम दिवस साहित्य परिषद् का गठन एवं प्रश्नमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छगनलाल नागवंशी राजभाषा अधिकारी एफएसएनएल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम संयोजिका डॉ. श्रीमती सुनीता वर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी ने कहा हिन्दी हमारी संस्कृति, संवेदना व सपनों की भाषा है।












