भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, आमदी नगर हुडको, भिलाई में हिन्दी विभाग एवं फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिन्दी सप्ताह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेषक राजीव भट्टाचार्य के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोनिषा शर्मा, सीओओ, श्री शंकराचार्य नर्सिग महाविद्यालय ने की।












