भिलाई। एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर ने आज हिन्दी दिवस पर कुछ अलग ही अंदाज में लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिन्दी के लिए 2 दबाने वाले और अंग्रेजी में हस्ताक्षर करने वालों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं। श्रीमती विरुलकर हिन्दी दिवस पर लायन्स क्लब पिनाकल के सहयोग से आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थीं।












