दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने फुटबाल में 21 गोल दाग कर महिला महाविद्यालय भिलाई को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। टीम की देवकी और सोनिया ने 8-8 गोल दागकर यह मैच अपने नाम किया। स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालयीन महिला फुटबाल स्पर्धा का फायनल मुकाबला रोचक रहा।












