Khoobchand-College-Bhilai-3

Khoobchand Baghel College Bhilai-3

भिलाई-3। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई – 3 में महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र जांच का आयोजन सांई बाबा नेत्र चिकित्सालय के द्वारा किया गया। सांई बाबा नेत्र चिकित्सालय के डॉ. प्रमोद पटेल, कु. गरिमा एवं कु. मनीषा द्वारा छात्र छात्राओं की नेत्र जांच की गयी। प्राचार्य डॉ. ज्योति रानी सिंह के द्वारा नेत्र जाँच शिविर का उद्घाटन किया गया। डॉ. प्रमोद के द्वारा युवाओं में तनाव के कारण माइग्रेन की समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

Full size460 × 304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *