Patankar_Girls_College-Heal

Megha Health Camp Girls College

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में विगत दिनों मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। नगर की समाजसेवी संस्था सत्य शिवम सुंदरम समिति एवं महाविद्यालय की यूथरेडक्रॉस इकाई के तत्वाधान में आयोजित इस कैम्प में हृदयरोग, दंत रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, सामान्य स्वास्थ्य के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे। कैंप के संबंध में सुप्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रीत चोपड़ा ने बताया कि उनकी संस्था लगातार विभिन्न ग्रामों में तथा स्कूलों एवं महाविद्यालयों में इस तरह के कैम्प आयोजित कर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही दवाएँ भी नि:शुल्क उपलब्ध कराते है।

Full size460 × 304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *