भिलाई। ‘स्वयंसिद्धा’ की धमक अब गोवा की धरती पर भी गूंजेगी। गोवा की वरद अंबिका कला संघ ने ‘स्वयंसिद्धा’ को एक नाटक प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया है। स्वयंसिद्धा ऐसी गृहिणियों का समूह है जो परिवार की सभी जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद बचे खाली समय का उपयोग स्वयं को निखारने तथा नए सिरे से स्थापित करने में कर रही हैं। ‘स्वयंसिद्धा’ की ग्रुप लीडर डॉ सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि ‘स्वयंसिद्धा’ अ मिशन विद अ विजन कल्चरल ग्रुप आॅफ मैरिड विमेन अब गोवा में अपने नाटक की प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम अमेय विद्या प्रसारक मंडल हायर सेकेंडरी स्कूल कुर्ती गोवा के सभागार में 21 अक्टूबर शाम 7:00 बजे संपन्न होगा। ‘स्वयंसिद्धा’ के 10 कलाकार नाटक ‘अस्तित्व -तलाश जारी है’ को प्रस्तुत करेंगी।












